Gold Rate : सोने के दाम में उछाल, ₹3300 की तेजी से बाजार में लौटी रौनक

नई दिल्ली/अमृतसर: देशभर में आज सोने की कीमतों में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में करीब ₹3300 की तेजी दर्ज की गई, जिससे बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी बड़ी उछाल देखने को मिली और यह करीब ₹8500 तक महंगी हो गई, जिससे निवेशकों का रुझान फिर से कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है।

आज सोना वायदा बाजार में करीब ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है, जो हाल के दिनों की गिरावट के बाद बड़ी तेजी मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन अब यह तेजी “रिलीफ रैली” के रूप में देखी जा रही है। यानी बाजार अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है और आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *