Tag: #Royal Challengers Bengaluru

  • IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर

    IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर

    नई दिल्ली/स्पोर्ट्स डेस्क : देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस बार भी टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

    टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और इसके साथ ही लगभग दो महीने तक चलने वाले क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी।

    टीमों की तैयारियां तेज
    सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। खिलाड़ियों ने कैंप जॉइन कर लिया है और प्रैक्टिस मैचों का दौर शुरू हो चुका है। इस बार कई युवा खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।

    पंजाब किंग्स पर रहेंगी नजरें
    पंजाब के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि पंजाब किंग्स इस बार मजबूत टीम के साथ मैदान में उतर रही है। टीम का पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा।

    हाई-वोल्टेज मुकाबलों की भरमार
    IPL 2026 में शुरुआती दिनों से ही बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिनमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें आमने-सामने होंगी।

    फैंस के लिए खास

    हर दिन रोमांचक मैच

    युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण

    प्लेऑफ की रेस होगी बेहद दिलचस्प