अमृतसर/अटारी (गगनदीप): भारत-पाक सीमा पर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर रोज़ाना होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) कीअटारी ओर से मौसम में आए बदलाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
अब 1 अप्रैल 2026 से रिट्रीट सेरेमनी का नया समय शाम 5:30 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इससे पहले यह सेरेमनी अलग समय पर आयोजित होती थी, लेकिन दिन के बढ़ते तापमान और मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए समय में संशोधन किया गया है।
👉 मुख्य बातें:अटारी
नया समय: शाम 5:30 बजे से 6:00 बजे तक
लागू तिथि: 1 अप्रैल 2026
स्थान: जॉइंट चेक पोस्ट, अटारी बॉर्डर
कारण: मौसम में बदलाव
रिट्रीट सेरेमनी भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर रोज़ होने वाला एक आकर्षक और देशभक्ति से भरपूर कार्यक्रम है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे नए समय के अनुसार ही अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि सेरेमनी का पूरा आनंद लिया जा सके।


