spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरु नगरी के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं: प्रियंका शर्मा

 

श्री गुरु रामदास एवेन्यू और श्री गुरु हर राय एवेन्यू निवासियों से सीनियर डिप्टी मेयर ने की बैठक….

अमृतसर 2 अप्रैल (Gagandeep ): आम आदमी पार्टी से शहर की सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने श्री गुरु रामदास एवेन्यू और श्री गुरु हर राय के निवासियों से बैठक की। मजीठा रोड स्थित कैंप ऑफिस में हुई इस बैठक के दौरान दोनों ही कॉलोनी के पदाधिकारी ने क्षेत्र में दरपेश आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार आम आदमी की सरकार है। बिना किसी भेदभाव के गुरु नगरी की 85 वार्डों में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। इसके साथ ही गलियों सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर चलाए जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 11 के निवासियों कि वह रानी है जिन्होंने वोट के रूप में अपना आशीर्वाद देकर उन्हें इस स्थान पर बिठाया है कि वह गुरु की पवित्र नगरी की सेवा कर सकें। शहर की विभिन्न वार्डों के साथ अपनी वार्ड में किसी को परेशानी पेश न आए इसलिए वह लगातार कार्य कर रही हैं। उनकी टीम द्वारा लोगों से संपर्क करें हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाता है। अगर वार्ड निवासी किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी है तो वह उनके कैंप ऑफिस में जानकारी दे सकता है, जिस पर फौरन तौर पर काम करवाया जाएगा। इस अवसर पर अजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, मान चंद, सुखदेव सिंह, सुखदीप सिंह, लाल सिंह, प्रदीप सिंह, जसवंत सिंह व योग सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles