spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत अलर्ट, भारतीयों को 48 घंटे घरों में रहने की सलाह

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए जारी एडवाइजरी में अगले 48 घंटे तक घरों के अंदर रहने और पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की गई है।

भारतीय दूतावास, तेहरान ने हालात को गंभीर बताते हुए अनावश्यक आवाजाही से बचने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले 24 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं, ऐसे में भारतीय नागरिकों को हर पल सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles