देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विपक्ष के दबाव के बाद FIR
पंजाब डेस्क : वेयरहाउस चेयरमैन गगन रंधावा की आत्महत्या मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। देर रात हुई कार्रवाई में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और निजी सहायक (पी.ए.) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
रणजीत एवेन्यू थाने में दर्ज हुई FIR
रणजीत एवेन्यू थाना में देर रात मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गंभीर आरोपों के तहत विभिन्न धाराएं लगाकर जांच शुरू कर दी है।
विपक्ष के दबाव में आई कार्रवाई
इस पूरे मामले में विपक्षी पार्टियों ने देर रात तक पुलिस और पंजाब सरकार पर दबाव बनाए रखा। नेताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि केस दर्ज नहीं किया गया तो बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रताड़ना के आरोप
शिकायत में मंत्री और उनके करीबियों पर मानसिक प्रताड़ना और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।
सियासत गरमाई
इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष सरकार को घेर रहा है, वहीं सरकार की ओर से अभी विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।



