लक्ष्मी विहार की सभी गलियां होनी पक्की, लोगों को मिलेगी हर सुविधा: प्रियंका शर्मा……..
अमृतसर4 अप्रैल (गगनदीप : हल्का उत्तरी के अधीन आते क्षेत्र वार्ड नंबर 11 में विकास कार्यों का उद्घाटन सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू द्वारा संयुक्त रूप में किया गया।
इस अवसर पर उक्त दोनों नेताओं ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट और नगर निगम का डबल इंजन गुरु नगरी की सेवा के लिए वचनबद्ध है। जिसके चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में युद्ध स्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं। इसके साथ ही सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 11 के क्षेत्र लक्ष्मी विहार में सारी गलियों को पक्का करने के कार्य का शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम आदमी की सरकार है। इसलिए आमजन को सुविधा देना सरकार का प्राथमिक फर्ज है। मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ गुरु नगरी के निवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठने के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार आम लोगों के लिए निरंतर कार्य करते हुए युवाओं को सरकारी नौकरी, निशुल्क बिजली, 10 लाख तक सेहत बीमा योजना, सेहत सेवाओं के लिए आम आदमी क्लीनिक व सरकारी अस्पतालों में सुविधा दी जा रही हैं। गुरु नगरी के हर निवासी तक सरकारी सुविधा का लाभ पहुंचे इसलिए उनकी टीम लगातार काम कर रही है। फिर भी अगर किसी को किसी प्रकार की समस्या दर पेश आती है तो वह मीठा रोड स्थित उनके कैंप ऑफिस जहां रंजीत एवेन्यू स्थित नगर निगम मुख्यालय में उनके कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों की ओर से नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू व शहर की सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा का धन्यवाद करते हुए सम्मान किया गया।



