spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जादुई आंकड़ों का बजट, हकीकत में देश, किसान और पंजाब के साथ अन्याय” – सांसद गुरजीत सिंह औजला

अमृतसर: अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज सांसद में बजट सत्र पर केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “जादुई आंकड़ों का बजट” करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई से लड़े , सेना चीन से लड़े, मीडिया पाकिस्तान से लड़े ओर बीजेपी सिर्फ चुनाव लड़े।

उन्होंने कहा कि सरकार पिछले कई वर्षों से आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए देश की जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर न तो विकास दिख रहा है और न ही आम जनता को कोई राहत मिल रही है।

औजला ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशांति खुद को “विश्व गुरु” कहते है, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि देश की नीतियां बाहरी दबावों के अधीन नजर आती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय समझौतों में भारत के हितों से समझौता किया जा रहा है, जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और किसानों पर पड़ रहा है।
किसानों के साथ वादाखिलाफी

सांसद औजला ने कहा कि 2014 में किसानों की आय दोगुनी करने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने और MSP की गारंटी देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज तक इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि महंगे डीजल, ट्रैक्टर पार्ट्स पर GST और बढ़ती लागत के चलते किसान गंभीर संकट में है, जबकि बजट में उनके लिए कोई ठोस राहत नहीं दी गई।
पंजाब के साथ लगातार भेदभाव

औजला ने आरोप लगाया कि देश की खाद्य सुरक्षा और सीमा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले पंजाब को बजट में नजरअंदाज किया गया है।

पंजाब के लिए कोई विशेष इंडस्ट्रियल पैकेज नहीं

बॉर्डर एरिया के विकास और कृषि डायवर्सिफिकेशन के लिए कोई प्रावधान नहीं।
30,000 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट का कोई स्पष्ट हिसाब नहीं।
उन्होंने कहा कि इसका बोझ आने वाली पीढ़ियों को उठाना पड़ेगा।
उद्योग और युवाओं के भविष्य पर खतरा

औजला ने कहा कि “मेक इन इंडिया” जैसे नारे सिर्फ दिखावे तक सीमित रह गए हैं। विदेशी समझौतों और नीतियों के कारण भारतीय उद्योगों पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे युवाओं के रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि पंजाब को भी पड़ोसी राज्यों की तरह विशेष औद्योगिक पैकेज दिया जाए।
शिक्षा और खेलों की अनदेखी

उन्होंने कहा कि खासकर बॉर्डर क्षेत्रों में शिक्षा का ढांचा बेहद कमजोर हो चुका है। स्कूलों की कमी और कम बजट के कारण गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
साथ ही, अमृतसर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
महंगाई और बढ़ते कर्ज से परेशान जनता

औजला ने कहा कि देश पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है और महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
तेल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है, लेकिन बजट में इससे निपटने के लिए कोई ठोस नीति नजर नहीं आती।
रुके प्रोजेक्ट और बढ़ता भ्रष्टाचार

उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधूरे प्रोजेक्ट्स, रुके हुए इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए।
साथ ही, अमृतसर में लंबित शैक्षणिक संस्थानों और प्रसारण परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग की।
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यह बजट न तो किसानों के हित में है, न पंजाब के विकास के लिए और न ही देश के आम नागरिक के लिए।
उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि जमीनी सच्चाई को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी और जनहितकारी नीतियां बनाई जाएं, ताकि देश का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles