spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खेल, आम जनता परेशान

चंडीगढ़/गगनदीप : पंजाब में LPG गैस सिलेंडरों को लेकर बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। राज्य के कई शहरों में गैस की कृत्रिम किल्लत पैदा कर कालाबाजारी का खेल खुलेआम चल रहा है, जिससे आम जनता और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, गैस एजेंसियों और सप्लायरों की मिलीभगत से सिलेंडरों की सप्लाई जानबूझकर धीमी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ यही सिलेंडर काले बाजार में दोगुने दामों पर बेचे जा रहे हैं।

दोगुनी कीमत पर बिक रहे सिलेंडर

जानकारी के मुताबिक, जो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹1700 के आसपास मिलना चाहिए, वह अब ₹2500 से ₹3000 तक में बेचा जा रहा है। होटल, ढाबे और छोटे व्यापारी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

घरेलू उपभोक्ता भी बेहाल

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। कई जगहों पर लोग कई-कई दिनों से बुकिंग के बाद इंतजार कर रहे हैं, जिससे रसोई का काम प्रभावित हो रहा है।

प्रशासन के दावे बनाम जमीनी हकीकत

सरकार का दावा है कि राज्य में LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें और लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।

कार्रवाई की मांग तेज

लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कालाबाजारी करने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और गैस की सप्लाई को पारदर्शी बनाया जाए।

बड़ा सवाल: अगर गैस की कमी नहीं है, तो फिर बाजार में यह कालाबाजारी क्यों?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles