30.3 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के शत प्रतिशत विकास कार्य करवाए जाएंगे : करमजीत सिंह रिंटू ; सड़के बनवाने के किए उद्घाटन

अमृतसर, 25 मई(ACN): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने आज उत्तरी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट क्षेत्र की भगत कबीर जी मार्ग पर सड़के बनवाने के कार्यों का उद्घाटन किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि यह सड़क बनवाने का कार्य यहां से शुरू होकर अंबेडकर चौक, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड से खंडे वाला चौक, मजीठा रोड से होते हुए माता कौलां मार्ग तक जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के शत प्रतिशत विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज सड़के बनवाने के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जो लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोगों को सभी तरह की सहुलते दी जा रही है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशों के विरुद्ध, शिक्षा क्रांति और सफाई अभियान लगातार जारी रखे हुए हैं। लोगों को जागरूक रखने के लिए कोई कमी नहीं रखी जा रही है। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने कहा कि नगर निगम की ओर से विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनकर प्रतिदिन निगम अधिकारियों से मीटिंग करके समस्याओं का हल करवाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद बॉबी, रितेश शर्मा, विसाखा सिंह, बलविंदर सिंह काला, अनेक सिंह, प्रणव धवन, साहिल सागर, भारी संख्या में क्षेत्र के लोग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles