26 C
Amritsar
Sunday, August 3, 2025
spot_img

डॉ. हरविंदर संधू भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के नए जिलाध्यक्ष

 

अमृतसर: 21 दिसंबर (अविनाश  ), भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पंजाब के 31 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें भाजपा अमृतसर शहरी का अध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह संधू को नियुक्त किया गया है। डॉ. संधू पिछले करीब 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं।
डॉ. संधू भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक कई पदों पर संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियां बखूभी निभ चुके हैं। डॉ. संधू भाजपा पंजाब में प्रदेश मीडिया सचिव, प्रदेश भाजपा की तरफ से तरनतारन भाजपा के प्रभारी तथा भाजपा अमृतसर में जिला उपाध्यक्ष के पद पर पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारीयाँ निभाते आए हैं। डॉ. संधू निस्वार्थ सेवा फाउंडेशन के साथ जुड़ कर लोगों के लिए सेवा कार्य करते हैं। इसके अलावा डॉ. संधू ग्रीन एविन्यु वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। डॉ. संधू जमीन से जुड़े हुए भाजपा कार्यकर्त्ता हैं। इसके आलावा डॉ. संधू समाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। पार्टी द्वारा उनके कार्य तथा संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए अब उन्हें भाजपा अमृतसर के जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को चलाने की जिम्मेवारी दी गई है।
डॉ. हरविंदर सिंह संधू ने राष्ट्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा उन पर जताए गए भरोसे के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरी तनदेही व निष्ठा से निभाएंगें तथा संगठन का प्रचार-प्रसार करके पार्टी को और मज़बूत करेंगे। उन्होंने कहा कि वो खुद के कार्यकर्त्ता हैं और जिले के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए पार्टी की विधारधारा और नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से अमृतसर नगर-निगम के होने वाले चुनाव में जनता के समर्थन से जीत हासिल की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता के बहुमत से पंजाब की 13 की 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles