29.3 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा: अश्विनी शर्मा

 

देश, धर्म के लिए किसी ने अपने प्राणों की आहुति दी हो, ऐसा उदाहरण विश्व में कहीं नहीं मिलता: अश्विनी शर्मा

 

वीर बाल दिवस के मौके पर अश्वनी शर्मा व अन्य भाजपा नेता गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक।

 

चंडीगढ़: 26 दिसंबर ( गगनदीप  ), धर्म की रक्षा हेतु छोटी उम्र में अपना बलिदान देने वाले साहिब-ए-कमाल साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी तथा बाबा फ़तेह सिंह जी की शहादत को समर्पित ‘वीर बाल दिवस’ के मौके पर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्त्ता गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में पहुँच कर गुरु के चरणों में नतमस्तक हुए तथा गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने देश तथा पंजाब के भले की अरदास की।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं पीरों और बलिदानियों की धरती है और उनमें सबसे छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की ऐसी शहादत है, जिससे सुनकर शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज उनकी शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस के मौके पर पंजाब भाजपा ने राज्य के 400 ब्लॉक्स में कार्यक्रम आयोजित कर छोटा साहिबजादों की शहादत को नमन किया है। इसी के तहत आज भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व व सैकड़ों कार्यकर्ता श्री फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है जिसने कौम, धर्म और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी हो।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि साहिबजादों की कुर्बानी को रहते संसार तक हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखी इन लसानी शहादतों की कहानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शर्मा ने छोटे साहिबजादों की शहादत को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि आज छोटे साहिबजादों की लसानी शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने से आने वाली पीढ़ियों को जहाँ उनकी शहादत की जानकारी मिलेगी वहीँ आने वाली पीढ़ी उनकी शहादत से मार्गदर्शन लेकर धर्म व देश की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक भी होगी। उन्होंने सभी को भी छोटे साहिबजादों के दर्शाए मार्ग पर चलने और धर्म व देश की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ संगठन मंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, गुरप्रीत सिंह कांगड़, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल, प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा एस.आर. लद्दड़, युवा मोर्चा पंजाब अध्यक्ष कंवरवीर सिंह टोहड़ा, गुरदेव शर्मा देबी, केवल सिंह ढिलो, जय इंदर कौर, सुखविंदर गोल्डी, दमन बाजवा सहित पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साहिबजादों की शहादत पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles