37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पंजाब की झाकी के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं मुख्यमंत्री : सुभाष शर्मा

 

 

झूठ बोलना पंजाब के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की आदत: सुभाष शर्मा

 

पंजाब की झांकी खारिज होने के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार, दोषियों पर कार्रवाई करें मुख्यमंत्री : सुभाष शर्मा

 

चंडीगढ़: 25 जनवरी (गगनदीप   ), पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब की झांकी के खारिज होने के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना मुख्यमंत्री का स्वभाव बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब से पहले भी कई बार झूठ बोल चुके हैं, चाहे बीएमडब्ल्यू का मामला हो या अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी का मामला हो। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री बिना जांच और तथ्यों की जांच किए झांकी के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने 06/09/2022 को पत्र जारी कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपनी झकियां रिपोर्ट करने को कहा था। उन्होंने कहा कि सभी झांकियां 9 सदस्यीय समिति द्वारा पास की जाती हैं, कई राज्यों की झांकियां हर बार खारिज कर दी जाती हैं और जो झांकियां पास हो जाती हैं, वे परेड में शामिल होती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इसे राजनीतिक रंग दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार पुरानी झांकी को मोडिफाई करके ले गई, जिसके कारण इसे खारिज कर दिया गया। इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है।

डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को इसके लिए माफी मांगकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और पंजाब सरकार अन्य राज्यों में इसके विज्ञापन पर 30 करोड़ रुपये खर्च करना चाहती है, लेकिन जिन अधिकारियों ने ऐसा करने से मना किया, सरकार ने उन अधिकारियों की बदलीयां कर दी है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि पंजाब की झाकी को अयोग्य क्यों ठहराया गया? उन्होंने कहा कि पंजाब के हर मुद्दे पर पंजाब भाजपा ने पंजाब के पक्ष में कड़ा रुख अख्तियार करती रही है और आगे भी लेती रहेगी।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles