जालंधर (ACN): ज्योतिषशास्त्र अनुसार, सूर्य ग्रह हर महीने अपना स्थान बदलते हैं। ऐसे में वे एक राशि से निकलकर दूसरी में प्रवेश करते हैं। इस राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। बता दें, इस समय सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान है जो बुधदेव की राशि है। वे इस राशि में 15 जून 2023 से 15 जुलाई 2023 तक रहेंगे। सूर्य और बुध में मित्रता का भाव माना गया है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, सूर्य के इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए शक्तिशाली राजयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं इन लक्की राशियों के बारे में….
मिथुन राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन करने से मिथुन वालों को लाभ मिल सकता है। इस समय ये लोग आत्मविश्वास, साहस से काम लेंगे। ऐसे में इनकी कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी। कहीं से अचानक धन मिल सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नए व अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। ये लोग इस समय धन इकट्ठा करने में कामयाब होंगे।
सिंह राशि
सूर्य ग्रह इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। ऐसे में यह सिंह राशि वालों के लिए शुभ संकेत माना गया है। इन लोगों को इस समय व्यापार, नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक लाभ मिलने के योग्य बन रहे हैं। घर में कोई मांगलिक व शुभ काम हो सकता है। ऐसे में सभी परिवार के सदस्य एक साथ मिलजुल कर रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलने के आसार है।
धनु राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन करने का लाभ धनु वाले भी उठाएंगे। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, धनु राशि के लिए सूर्य कुंडली के सातवें भाग विराजमान हुए है। ऐसे में सूर्य इस राशि वालों के भाग्य के स्वामी कहलाते हैं। जो लोग इस समय प्रेम विवाह करने की चाह रख रहे हैं उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। दूसरी ओर शादीशुदा लोगों के लिए भी ये समय बेहद शुभफल देने वाला माना गया है। इसके अलावा जिन लोगों का कोई काम काफी समय से रुका हुआ है वह पूरा हो सकता है।