40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पंजाब में फिर बदला मौसम, जानें आने वाले दिनों का कैसा रहेगा हाल

लुधियाना (ACN): राज्यभर में गर्मी का कहर जोरों से बरस रहा है। बीते दिन (वीरवार) हल्की बारिश होने पर भी गर्मी से कुछ राहत नहीं मिली है। पंजाबवासी अभी तपती व चुभती गर्मी से परेशान है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 26 जून तक राज्य केे कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

इस जगह पर हुई बारिश

बता दें, वीरवार को राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब. आदमपुर, नंगल, फगवाड़ा, जालंधर, पटियाला, सरहिंद समेत कई इलाकों पर हल्की बारिश हुई थी। वहीं कल की तुलना में आज औसतन तापमान में थोड़ी की कमी दर्ज हुई है। बात सबसे अधिक तापमान वाले राज्य की करें तो मुक्तसर सबसे आगे है। यहां पर करीब 41.7 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

आने वाले 5 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों में पंजाब के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मगर मालवा में पड़ने वाले इलाकों का मौसम शुष्क ही रह सकता है। ऐसे में इन्हें अभी और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles