37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

Couple ने ATM में कार्ड एक्टिवेट करवाने आई महिला से यूं की लूट, कैमरे में कैद हुई घटना

जालंधर (ACN): इस समय पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां के डीएवी कॉलेज के एटीएम में एक महिला अपना एटीएम कार्ड एक्टिवेट करवाने आई थी। मगर वह वहां लूट का शिकार हो गई। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका कार्ड और पासवर्ड दोनों ही बदल लिए गए। बता दें, एक कपल द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हुई। इसमें देखा गया कि एक महिला एटीएम कार्ड एक्टिव करने के लिए कमरे में आई। इस दौरान वहां एक कपल आया और महिला से कार्ड का ओटीपी पूछा। इसके बाद महिला एटीएम से बाहर चली गई। बाद में कपल ने उस महिला के अकाऊंट से करीब 60,000 रुपए निकाल लिए। ऐसे में वह महिला दिनदिहाड़े लूट का शिकार हो गई।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles