40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पंजाब में मानसून ने फिर दी दस्तक, जानें मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट

लुधियाना (ACN): बीते कुछ दिनों से पंजाब में भारी गर्मी पड़ रही थी। मगर अब मौसम ने कुछ करवट ली है। ऐसे में राज्य के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में लोगों को भीष्ण गर्मी से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग ने जारी की ताजा अपडेट

वहीं मौसम विभाग ने अपनी नई जानकारी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य में 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है।

देशभर के मौसम में होगा बदलाव

वहीं मौसम विभाग चंडीगढ के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को महाराष्ट्र, मुंबई, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, गुजरात आदि की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं आने वाले दो दिनों में मानसून हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब में आ सकता है।

पंजाब में गिरा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में कल की तुलना में आज 2.7 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हुई है। बता दें, यह औसतन से 2 डिग्री सेल्सियस कम माना गया है। बात राज्य में सबसे अधिक तापमान की करें तो यह फरीदकोट में दर्ज किया गया है, जो 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन शहरों में चल सकेगी तेज हवाएं व बारिश

आने वाले समय में तरनतारन, बाबा बकाला, खंडूर साहिब, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, अजनाला, डेरा बाबा नानक, भुलथ, मुकेरिया, गुरदासपुर, पठानकोट आजि में बिजली गरजने के साथ तेज हवाएं चल सकती है। वहीं लुधियाना, पश्चिम फिल्लौर, आनंदपुर साहिब, फगवाड़ा, नकोदर, नवांशहर, गढ़शंकर, नंगल व होशियारपुर आदि में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली चमक सकती है।

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles