40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

एक्शन में विजिलेंस ब्यूरी, शुरू की इस धोखाधड़ी केस को लेकर कार्रवाई

चंडीगढ़ (ACN): इस समय विजिलेंस ब्यूरो से जुटी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टीम ने पर्ल्स ग्रुप धोखाधड़ी केस की जांच में तेजी कर दी है। टीम 2,239 जायदादों की जांच कर रही है। जानकारी के लिए बता दें, विजिलेंस टीम के अनुरोध करने पर फाइनेंशियल कमिश्नर रैवेन्यू द्वारा सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र जारी किया है।

इस पत्र में उन्होंने पी.ए.सी.एल. से जुड़ी सभी संपत्ति की जांच करने की बात कही गई है। इसके अलावा उन्होंने ये जानने की बात की हैं कि SC और लोढा कमेटी के निर्देशों के बावजूद भी किसी संपत्ति को बेचा या किसी का ट्रांसफर हुआ है। अगर ऐसा कुछ पाया जाए तो इन निर्देशों को तोड़ने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

पंजाब सरकार ने किया था यह ऐलान

बता दें, बीते महीने (मई) पंजाब सरकार ने कहा था कि जनता के साथ अरबों की धोखाधड़ी करने वाली पी.ए.सी.एल. कंपनी में स्थित संपत्ति की जांच होगी। ऐसे में अपना पैसा वापिस पाने की चाह रखने वालों से किसी तरह की ठगी ना होने पाए।

विजिलेंस ब्यूरो कर रही ये जांच

ऐसे में अब विजिलेंस इस बात का जांच कर रही है कि सी.बी.आई. द्वारा चिन्हित की गई 2,239 संपत्ति के बावजूद पी.ए.सी.एल. के नाम कोई अन्य प्रॉपर्टी तो नहीं। इसी के साथ इन जायदादों को कहीं गैर कानूनी तरीके से बेचा या किसी अन्य के नाम ट्रांसफर तो नहीं किया है।

विजिलेंस ने सभी एस.एस.पी. को भेजी सूची

इस बारे में विजिलेंस ब्यूरो ने सभी एस.एस.पी. विजिलेंस को 2 सूचियां भेज दी है। इनमें 31 और 16 जमीन-जायदादों के बारे में बताते हुए तथ्य इक्टठे करने की बात की है। इसी के साथ उन्होंने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर से अपील की है कि वे 1998 के बाद से पी.ए.सी.एल. के नाम होने वाली सभी रजिस्टर्ड हुई प्रापर्टी के बारे में ब्यौरा तैयार करें। अगर कहीं कोई जायदाद ऐसी हो जो बेची या किसी के नाम ट्रांसफर हो तो उसे तुरंत रद्द करवाने की कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles