जालंधर (ACN): फ्रिज खाने का सामान लंबे समय तक ठीक रखने व पानी ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मगर बहुत से लोग फ्रिज के अंदर के साथ उसके ऊपर भी बहुत सा सामान रख देते हैं। वहीं कुछ लोग फ्रिज को ऊपर से सजाना पसंद करते हैं। मगर इसके ऊपर कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए।
वास्तु अनुसार, इससे भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। ऐसे में चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि फ्रिज के ऊपर किन चीजों को गलती से भी नहीं रखना चाहिए…
सबसे पहले जानते हैं फ्रिज रखने की सही दिशा
फ्रिज को रखने के लिए पश्चिम और दक्षिण-पश्चित दिशा शुभ मानी जाती है। इसी के साथ इसे दीवार से करीब 1 फीट की दूरी पर ही रखना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति व खुशहाली का वास होता है।
पौधे
कई लोग फ्रिज के ऊपर इनडोर प्लांट रखना पसंद करते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। खासतौर पर बांस का पौधा फ्रिज के ऊपर भूल से भी नहीं रखना चाहिए। फेंगशुई में मेटल के ऊपर व आसपास बांस का पौधा रखना अशुभ माना गया है। इससे एक-दूसके की ऊर्जा खराब हो जाती है।
ट्रॉफी या मेडल
भारतीय लोग खासतौर पर ट्रॉफी व मेडल को फ्रिज के ऊपर सजाना पसंद करते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। असल में, इन चीजों से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो सफलता के रास्ते में रुकावट डालता है।
दवाइयां
अक्सर लोग दवाइयों को फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। मगर ऐसा करने से दवाओं का असर कम हो सकता है। दरअसल, फ्रिज से निकलने वाली गर्माहट दवाओं को जल्दी खराब करने का काम करती है।
खाने का समान
अगर आप भी खाने का कुछ सामान (बिस्कुट, प्रोटीन पाउडर आदि) फ्रिज के ऊपर रखते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। वास्तु अनुसार, फ्रिज से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्रेटिक रेडिएशन नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में इसका असर खाने की चीजों पर भी पड़ता है।