36.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पंजाब के इस गांव में फिर हुई फायरिंग, मची भगदड़

गुरदासपुर (ACN): पंजाब के गुरदासपुर शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां के गांव आलेचक्क में जमीनी विवाद चल रहा था। इस दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें एक महिला को गोली लग गई। इस घटना के कारण पूरे इलाके में भगदड़ मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पहले से ही 2 गुटों में 9 कनाल व 7 मरले जमीन को लेकर केस चल रहा था। मगर इस दौरान अचानक दोनों में झगड़ा हो गया। ऐसे में एक महिला को गोली लग गई।

वहीं जान बचाने के लिए वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। गनीमत है कि इस दौरान इस किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles