33.1 C
Amritsar
Thursday, June 19, 2025
spot_img

सावधान! बच्चों को घर में अकेला छोड़ने से पहले जरूर पढ़े ये खबर

जालंधर (ACN): कई लोग अपने बच्चों को घर में अकेला छोड़कर बाहर चले जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो थोड़ा संभल जाएं। बता दें, इस समय शहर में लुटेरे घूम रहे हैं। वे दिनदहाड़े घर को निशाना लगा लूट को अंजाम दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गोल्डर एवेन्यू फेस 2 में एक प्लाट के प्रवासी परिवार के बच्चों से लुटेरों ने मारपीट की। इसके बाद उन्होंने लूट को अंजाम दिया। यह सारी घटना वहां लगे कैमरे में कैद हुई।

पीड़ित बच्चे ने कही यह बात

वहीं बच्चे ने बताया कि एक एक्टिवा सवार युवक घर का दरवाजा खटखटाता है। मगर घर के अंदर मौजूद बच्चा गेट नहीं खोलता है। ऐसे में लुटेरा गेट में हाथ डालकर खुद दरवाजा खोलकर अंदर घुस जाता है। इसके बाद वह बच्चे को बेरहमी से मारता है और घर में पड़ा सिलेंडर लेकर भाग जाता है। वहीं बच्चे ने एक्टिवा का पीछा किया। इसी के साथ उसने शोर मचाकर लोगों को इक्ट्ठा किया। मगर लुटेरा भाग निकला।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले की शिकायत थाना डीविजन नं 7 में दर्ज करवाई गई है। ऐसे में पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है ताकि लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles