लुधियाना (ACN): पंजाब के कई इलाकों में बरसात होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। मगर अभी भी राज्य में उमस बरकरार है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने खास जानकारी दी है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग का कहना है कि 2 जुलाई तक पंजाब के कई इलाकों तेज हवाएं चलने के साथ बरसात हो सकती है। इसके चलते विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटे में इन इलाकों में हुई बारिश
बता दें, बीते 24 घंटे में अमलोह, नंगल, रूपनगर, खरड़, शाहपुर कंडी आदि इलाकों में हल्की बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं आने वाले दिनों में मध्यम बरसात होने की संभावना है। वहीं मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में 0.7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। बात सबसे अधिक तापमान वाले जिले की करें तो होशियारपुर में 37.3 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा बाकी जिलों का तापमान 32 से 33 डिग्री सैल्सियस तक दर्ज किया गया।