32.5 C
Amritsar
Thursday, June 19, 2025
spot_img

गौहर खान ने बेटे के साथ मनाई पहली ईद, सोशल मीडिया पर शेयर की लाडले की तस्वीर

मुंबई (ACN): एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। वहीं इसी साल उन्होंने 10 मई 2023 को बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम जेहान रखा है। वहीं एक्ट्रेस ने अपने नवजन्मे बेटे के साथ पहली ईद मनाई है। इसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें, एक्ट्रेस ने इस तस्वीरों में बेटे की एक प्यारी सी झलक दिखाते हुए फोटो भी शेयर की है।

एक्ट्रेस ने शेयर की बेटे की पहली झलक

एक्ट्रेस ने बेटे की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में रेड हार्ट इमोजी दिए है। इसी के साथ उन्होंने लिखा, ईद मुबारक, इस ईदी के लिए आरिफ शेख मामू का धन्यवाद। आगे उन्होंने लिखा कि जेहान को उनके पापा ने पहली ईद पर जामनाज के साथ नया आउटफिट और टोपी गिफ्ट की है। बराक अल्लाहफिही। बात बेटे की तस्वीर की करें तो इसमें छोटे से जेहान सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उनके कपड़ों पर ‘माई फर्स्ट ईद-उल-अजहा विद अम्मी एंड अब्बू’ लिखा है। वहीं बेटे के पास ही जानमाज और एक टोपी भी पड़ी है।

फैंस और टीवी सेलेब्स खूब लूटा रहे प्यार

गौहर के बेटे की इस तस्वीर को उनके फैंस व टीवी के सितारे खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ईद मुबारक छोटे जेहान, अल्लाह हमेशा आप पर कृपा बनाए रखे। अन्य फैंस ने ईद की मुबाकरबाद दी।

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles