लुधियाना (ACN): इस समय देशभर में मानसून का मौसम बरकरार है। ऐसे में कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसात भी हो रही है। वहीं वैस्टर्न डिस्टर्बैंस के प्रभाव की वजह से इस साल मार्च से जून के पहले 15 दिनों तक उत्तर भारत और विभिन्न इलाकों में बारिश वाला मौसम रहा।
पंजाब में भी बदला मौसम का मिजाज
वहीं पंजाब में भी मानसून ने जल्दी ही दस्तक दे दी। ऐसे में राज्य के कई इलाकों में बरसात हो रही है। बीते दिन दोराहा, पटियाला, समराला, समाना, जगराओं, लुधियाना, नंगल, सरहिंग, फतेहगढ़ साहिब समेत कई जगहों पर बरसात हुई। इससे मौसम थोड़ा ठंडा होने से लोगों को भीष्ण गर्मी से कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग ने दी यह जानकारी
जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में बरसात होने की आशंका जताई है। वहीं कल की तुलना में आज के तापमान में 0.9 डिग्री सैल्सियस की गिरावट पाई गई है। बता दें, सबसे अधिक तापमान जिला फरीदकोट का रहा। यह 38.9 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया।