40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

बारिश या उमस? जानें कैसा रहेगा 7 जुलाई तक मौसम का सारा हाल

लुधियाना (ACN): जुलाई का महीना शुरु हो गया है। मगर इस दौरान पंजाब में बारिश कुछ खास नहीं पड़ी है। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी देते बताया है कि 7 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

बारिश के बावजूद भी उमस से परेशान लोग

भले ही राज्य के कई जगहों पर हल्की बारिश पड़ी है। मगर उमस भरे मौसम में लोग अभी भी परेशान है। मगर बात तापमान की करें तो कल के मुकाबले में 0.9 डिग्री सैल्सियस में अधिक तापमान दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच चुका है।

इस जगह रहा सबसे अधिक तापमान

बता दें, राज्य में सबसे अधिक तापमान समराला का रहा, जो 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा फिरोजपुर और अमृतसर का तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया है। भले ही आने वाले दिनों में तापमान अधिक नहीं बढ़ेगा, मगर इस उमस से लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles