अश्वनी शर्मा ने भगवंत मान द्वारा विश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के विरुद्ध राज्यपाल से पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की की मांग।
ए सी एन
चंडीगढ़: 27 सितंबर
माननीय राज्यपाल से विश्वासघात कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान फिर से पेश किए विश्वास प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए राज्यपाल से पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। शर्मा ने कहा कि केजरीवाल और राघव चड्डा के ईशारे पर भगवंत मान द्वारा देश के संविधान की धज्जियाँ उड़ाते हुए पंजाब की जनता के विश्वास को भी तोड़ा गया है। शर्मा ने कहा कि भगवंत मान द्वारा विधानसभा का सत्र जीएसटी, बिजली, पराली जलाने जैसे 3 अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई चर्चा नहीं की, बल्कि इसके बदले सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा माननीय राज्यपाल को संविधान के तहत माँगी गई जानकारी गलत मुहैया करवाने को लेकर माननीय राज्यपाल को पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।