37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

शादी के 3 साल बाद मां बनी सना खान, यूं दिखाई बेटे की पहली झलक

मुंबई (ACN): बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सना खान ने धर्म के लिए ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके बाद उन्होंने मौलना अनस सैय्यद के साथ निकाह कर लिया था। वहीं बीते कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्रेंसी का खुलासा किया था। वे अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में रही। वहीं अब खबर आ रही है कि सना खान ने बेबी बॉय को जन्म दिया था।

सना ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुडन्यूज

इस बात की जानकारी सना ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई है। बता दें, एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने और पति के साथ बेटे का हाथ दिखाया है।

इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि वे दुआ करती है कि अल्लाह उन्हें इस बच्चे के लिए सबसे बेहतरीन इंसान बनाए। अल्लाह की आमानत है बेहतरीन बनाना है। इसी के साथ जिन लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया उनके लिए एक्ट्रेस ने दुआ मांगी। इसके बाद हर कोई इस खुशी के लिए उन्हें बधाइयां दे रहा है।

जानकारी के लिए बता दें, सना खान ने अपना करियर छोड़कर 21 नवंबर 2020 में मौलाना अनस सैय्यद से निकाह कर लिया था। शादी के 3 साल बाद दोनों ने अपनी जिंदगी में बच्चे का स्वागत किया है। सना को उनके फैंस व सैलेब्रिटीज बधाइयां दे रहे हैं।

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles