इस्लामाबाद (ACN): बीते साल से तालिबानियों से जुड़ी कई खबरें आ चुकी है। वहीं अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी सैलून बंद कर दिए है। उनका कहना है कि ऐसी सेवाएं देना इस्लाम में हराम माना जाता है। इसी के साथ इसके कारण विवाह के समय दूल्हे परिवार के लिए यह आर्थिक संकट का कारण बनता है।
बता दें, कुछ दिनों पहले ही तालिबान ने देश में ऐसे सैलून वालों को अपना कारोबार समेटने व दुकान बंद करने के लिए 1 महीना का समय दिया है।
महिला उद्यमियों की चिंता
तालिबान के इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों को महिला उद्यमियों की चिंता सता रही है। ऐसे में उनके पास से काम छिन जाएगा। जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले भी तालिबान ने महिलाओं व लड़कियों की शिक्षास सार्वजिन स्थान पर जाने व रोजगार के कई साधनों पर रोक लगाई है।
‘वर्चु एंड वाइस’ मंत्रालय के प्रवक्ता ने कही यह बात
गत दिवस जारी हुई एक वीडियो क्लिप में तालिबान शासित धार्मिक मामलों के ‘वर्चु एंड वाइस’ मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक अकिफ का एक बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कई सैलून के बारे में बात करते कहा कि भवों को आकार देना, मेकअप लगाना, किसी महिला के प्राकृतिक बालों को लंबा दिखाने के लिए अन्य बाल लगाना आदि कामों की इस्माल में मनाही है।
दूल्हे परिवार पर बढ़ता आर्थिक जोखिम
आगे उन्होंने कहा कि यहां पर दुल्हन के मेकअप का खर्चा दूल्हे के परिवार द्वारा चुकाया जाता है। ऐसे में इस भारी खर्चे के कारण दूल्हे परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन सैलून पर पांबदी लगा दी गई है।