पंजाब (ACN): मिली जानकारी के अनुसार, गत दिवस कांग्रेस के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी पर विजिलेंस ब्यूरो ने अपना शिकंजा कसा। उनपर आय से अधिक जायदाद होने का आरोप लगा था। ऐसे में विजिलेंस ने अपनी 8 महीनों की जांच के बाद अब उन्हें हिरासत में ले लिया है।
आज कोर्ट में पेश होंगे पूर्व उप मुख्यमंत्री
बताया जा रहा है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री आज कोर्ट में पेश होंगे। इसके बाद विजिलेंस रिमांड हासिल करेगी।
कांग्रेस पार्टी ने लगाया यह आरोप
दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के वर्कर इसे राजनीतिक बदलाखोरी बताया है। ऐसे में उन्होंने कहा कि वे आज दोपहर 1 बजे कोर्ट का घेराव करेंगे। वही सीनियर कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई पर रोष प्रकट किया है।
पुलिस ने कई कड़े सुरक्षा प्रबंध
वहीं सोनी की पेशी होने से पहले ही कोर्ट में पुलिस ने खासतौर पर सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। बता दें, पूर्व उपमुख्यमंत्री पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगा है। जांच दौरान पाया गया कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक उनके व उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए बनती है। मगर इस दौरान इनका खर्च 12.48 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।
पंजाब कांग्रेस प्रधान ने किया ट्वीट
वहीं इस मामले को देखते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी की गिरफ्तारी सीएम मान द्वारा एक और कोशिश है। वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना। आगे उन्होंने लिखा कि प्रतिशोध की राजनीति ने किसी तरह का कोई नतीजा नहीं निकला है। यह इसतरह की एक और घटना ही मानी जाएगी।