पंजाब (ACN): राज्यभर में तेज बारिश ने हर किसी को परेशान कर रखा है। इसके कारण कई जगहों पर पानी भर आया है। ऐसे में इसके चलते पंजाब के सभी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
शिक्षा मंत्री ने किया यह ऐलान
ऐसे में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी स्कूलों को 13 जुलाई तक बंद रखने की घोषणा की है। इसतरह गर्मियों की छुट्टियां बढ़कर 13 जुलाई तक हो गई है। अब 14 जुलाई को सभी स्कूल खोले जाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। बता दें, राज्यभर में लगातार तेज बारिश आने के कारण ऐसा फैसला लिया गया है।
उन्होंने ट्वीट किया कि माननीय सीएम मान जी के आदेश मुताबिक पंजाबभर में हो रही तेज बरसात में सुरक्षा के लिए मान सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को 13 जुलाई तक बंद रखने का ऐलान किया है। ऐसे में इन दिनों स्कूलों में सभी छात्र व अध्यापकों के लिए छुट्टियां रहेंगी।
ਮਾਣਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੀ ਲਗਾਤਾਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਤੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ/ਏਡਿਡ/ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਤੀ 13 ਜੁਲਾਈ 2023 ਤੱਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ।
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) July 10, 2023
यह भी बताया जा रहा है कि जो स्कूल आज खुले थे वहां पर उसी समय छुट्टी कर बच्चों को घर भेज दिया गया। जानकारी के लिए बता दें, 13 जुलाई तक स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। ऐसे में बच्चे हो या अध्यापक कोई भी स्कूल नहीं आएगा।