40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पंजाब: बाढ़ से खराब हुई स्थिति के चलते अध्यापकों को दिए गए ये निर्देश

पंजाब (ACN): पंजाब में आई बाढ़ के कारण राज्य की हालात खराब हो गई है। इसी बीच सरकार ने स्कूलों को 3 दिनों के लिए बंद कर दिए हैं। वहीं इसी बीच अध्यापकों के लिए कुछ निर्देश जारी हुए हैं।

अध्यापकों को दी गई हिदायते

बता दें, दफ्तर ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अफसर जलालाबाद-1 (फाजिल्का) ने बाढ़ के समय ड्यूटी को लेकर अध्यापकों को कुछ खास हिदायते दी है।

जारी हुआ पत्र

जानकारी के लिए बता दें अध्यापकों के लिए पत्र जारी किया गया है। इसके मुताबिक पंजाब में बाढ़ से काफी इलाके प्रभावित हुए है। ऐसे में अगर उनके इलाके में बाढ़ आने की स्थिति बनी तो डी.सी. फाजिल्का या एस.डी.एम. जलालाबाद ने अध्यापकों की ड्यूटी लगाने की बात कही है। इसको लेकर अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपना फोन 24 घंटे तक चालू रखें ताकि अगर उनकी ड्यूटी लगनी है तो देरी ना हो।

इन अध्यापकों पर होगी सख्त कार्रवाई

बता दें, इस दौरान अगर किसी अध्यापक का फोन बंद पााय गया तो उस अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles