32.5 C
Amritsar
Thursday, June 19, 2025
spot_img

पंजाब: अब इस जिले से आई गैस लीक होने की खबर, इलाके में मची दहशत

पंजाब (ACN): बीते कुछ समय पहले लुधियाना में गैस लीक होने का मामला सामने आया था। उस दौरान भारी मात्रा में नुकसान होने के साथ बहुत से लोग अपनी जान से हाथ गवां बैठे थे। ऐसे में ही अब फतेहगढ़ साहिब से भी गैस लीक होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के कुक्कड़माजरा गांव में अमोनियो गैस लीक होने की बात सामने आ रही है।

इलाके में मची अफरा-तफरी

सुबह के समय लोगों को सांस में परेशानी होने लगी। इसके चलते उनका दम घुटने लगा। ऐसे में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

मौके पर पहुंची फायर कर्मी

गैस लीक होने के बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। ऐसे में फायर ब्रिगेड तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहीं गैस इतनी लीक हुई कि एक फायर कर्मी भी इसके कारण बेहोश हो गया। बेहोश हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया।

ऐसे हुई गैस लीक

मिली जानकारी के अनुसार, साहनेवाल से मंडी गोबिंदगढ़ के एक गोदाम में अमोनिया गैस के सिलेंडर पड़े थे। उससे अचानक गैस लीक होने लगी। इस बात की खबर मिलते ही प्रशासनिक और नगर परिषद के अधिकारियों समेत फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी वहां आए। उन्होंने करीब 2 घंटे की मेहनत करके गड्ढा खोदा और गैस पर काबू पाया।

इसके बाद सिलेंडरों में पानी भरकर गड्ढों में उसे दबा दिया गया। गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह उन्हें सांस संबंधी परेशानी होने पर गैस लीक होने की बात पता चली। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles