जालंधर (ACN): इस समय जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नगर निगम जालंधक की लाइसेंस ब्रांच ने आज सुबह ही एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने शहर के करीब 4 शोरूम सील किए।
इस कारण सील हुए शोरूम
यह कार्रवाई निगम कमिश्नर के निर्देशों पर सुररिंटेंडेंट हरप्रीत सिंह वालिया के नेतृत्व में की गई है। उन्होंने इस कार्रवाई को करने का कारण निगम के पास लाइसेंस फीस जमा न करने के कारण बताए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भगत सिंह चौक व रेलवे रोड पर 3 और साइन पायल के नजदीक एक शोरूम सील किया गया। बता दें, शहर में करीब 40 हजार व्यापारी जीएसटी नंबर लेकर व्यापार कर रहे हैं। मगर 10 हजार के पास निगम से लाइसेंस तैयार करवाते हैं। इस वजह से निगम ने सीलिंग करने की कार्रवाई की।