पंजाब (ACN): बीते कुछ दिनों में पंजाबभर में तेज बारिश ने बाढ़ जैसा माहौल बना दिया है। इस दौरान सड़कें टूट गई, जिसके चलते लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। ऐसे में पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में 13 जुलाई तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया था। मगर अब स्कूलों को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सरकार ने स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी है।
अब इस तारीख में खुलेंगे स्कूल
जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के कई इलाकों में अभी भी पानी भरने की खबर आ रही है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने छुट्टियां बड़ा का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अब पंजाबभर के स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। सभी बच्चे 17 जुलाई दिन सोमवार के स्कूल जाएंगे।
ਮਾਣਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ/ਏਡਿਡ/ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਵਿੱਚ 16 ਜੁਲਾਈ 2023 ਤੱਕ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।
17 ਜੁਲਾਈ (ਸੋਮਵਾਰ) ਤੋਂ ਸਕੂਲ ਆਮ ਵਾਂਗ ਖੁੱਲ੍ਹਣਗੇ।…
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) July 13, 2023
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
इस बात की जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद अपने ट्विटवर अकाउंट पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि माननीय सीएम भगवंत मान जी के निर्देशों के मुताबिक भारी बारिश के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार राज्य के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त, प्राइवेट स्कूलों की चल रही छुट्टियों को 16 जुलाई तक बढ़ा रहे हैं। अब सभी स्कूल पहले ही तरह 17 जुलाई, दिन सोमवार को खुलेंगे।