33.1 C
Amritsar
Thursday, June 19, 2025
spot_img

आपस में भिंड़े गंगाजल ले जा रहे कांवड़ी और पुलिस, हुई हवाई फायर

मोगा (ACN): इस समय पंजाब के मोगा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मोगा चढ़िक बाईपास के पास गत दिवस देर रात हंगामा हो गया। वहां जब कांवड़ी हरिद्वार से मोगा के कस्बा बाघापुराणा गंगाजल लेकर जा रहे तो वे हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस की गाड़ी की चपेट में आए कांवड़ी

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात 3-4 कांवड़ी एक कार सवार की चपेट में आ गए। इस दौरान उन्हें बहुत सी चोटें आई। मगर कांवड़ियों ने देखा कि गाड़ी एक पुलिस कर्मचारी की थी, जो सिविल वर्दी में कार चला रहा था। इसी के साथ उसकी वर्दी कार में पड़ी थी। फिर गुस्से में आए कांवड़ियों ने पुलिस कर्मचारी को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। इसके कारण देर रात हाईवे में जाम लग लगा।

पुलिस कर्मचारी और कांवड़ियों में हुई मुठभेड़

ऐसे में मौके पर पुलिस डिपार्टमेंट के उच्च अधिकारी भी वहां आ गए। उन्होंने कांवड़ियों से बात कर अपने कर्मचारी को छोड़ने को कहा। मगर कांवड़ियों ने ऐसा नहीं किया और उनके बीच मुठभेड़ हो गई। अपने कर्मचारी को वहां से निकालने के लिए पुलिस कर्मियों ने लाठिचार्ज कर हवा में गोलियां भी चलाई। इस दौरान 3-4 कांवड़ी घायल हो गए। सभी घायलों का मोगा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles