37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

इस तारीख से होंगे CBSE के पेपर, बोर्ड ने जारी की नोटिफिकेशन

लुधियाना (ACN): इस समय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने 2023-2024 के पेपरों की डेट जारी कर दी है। इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

बोर्ड ने आधिकारिक साइट पर डाली डेटशीट

बता दें, इस आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2024 तक चलेगी। ऐसे में कुल 55 दिनों की अवधि में सभी परीक्षाएं ली जाएगी। वहीं सभी स्टूडैंट्स सीबीएसई की आधिकारिक साइट https://www.cbse.gov.in/ से इसे चेक कर सकते हैं।

नोटिस डाउनलोड करने का तरीका

. स्टेप-1 सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक साइट पर cbse.gov.in पर जाएं।
. इसके बाद बोर्ड परीक्षा 2024 नोटिस पर क्लिक करें।
. इसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी। यहां पर स्टूडैंट्स विवरण देखेंगे।
. अब स्टूडैंट्स पेज को डाउनलोड कर सकते हैं।
. स्टूडैंट्स अपने लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles