पंजाब (ACN):देशभर में नशे की तस्करी का काम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं अब इसपर काबू पाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों को बैठक बुलाई। इस दौरान पंजाब समेत 10 राज्यों के साथ मीटिंग की गई।
केंद्रीय मंत्री ने किया यह ऐलान
मीटिंग में केंद्रीय मंत्री ने पंजाब के अमृतसर जिले में NCB का दफ्तर खोलने की बात की। इसके लिए उन्होंने करीब 12 करोड़ रुपए जारी करने के बारे में भी बताया। इसी के साथ उन्होंने दफ्तर बनाने के लिए जमीन देने पर पंजाब सरकार को धन्यवाद दिया।
सीएम मान ने दी जानकारी
वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नशे को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने ट्वीट के जरिए जानकारी देते बताया कि सरकार ने अभी तक 1000 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ करीब 22 हजार लोग हिरासत में लिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि गांवों में पंचायतों का उचित सहयोग मिलने से वहां नशा मुक्त गांव अभियान भी चलाए गए।
ਅੱਜ ਕੇਂਦਰੀ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ @AmitShah ਜੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ 'ਚ ਹੋਈ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਤੇ ਕੌਮੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਮਾਮਲੇ ਮੀਟਿੰਗ 'ਚ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ…
* ਅਸੀਂ 1000 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੀ ਹੈ
* 22 ਹਜ਼ਾਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਾਂ
*… pic.twitter.com/ViSSr0LYUe— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 17, 2023
मीटिंग में राज्य को नशा मुक्त करने के लिए सीएम मान ने कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि हमें ड्रोन का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। इसी के साथ NDPS एक्त में संशोधन कर कानून को भी सख्त बनाना होगा। इसतरह राज्य को नशे से मुक्त किया जा सकता है।