चंडीगढ़ (ACN): पंजाब में बाढ़ के कारण आम जनता को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में सरकार ने लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। वहीं बात किसानों की करें तो इस बाढ़ के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
सीएम मान ने किसानों के लिए बड़ा फैसला
ऐसे में बाढ़ के हालातों को देखते हुए मान सरकार ने किसानों के हितों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। बता दें, कृषि विभाग ने बाढ़ के हालात देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित करने का ऐलान किया है। इसे उन्होंने किसानों को धान की पनीरी मुहैया कराने के लिए बनवाया है।
किसानों को जारी किया हेल्पलाइन नंबर
ऐसे में सरकार ने किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर 77106-65725 जारी किया है। इस नंबर पर किसी भी जिले का किसान सुबह 8 बजे से रात 9.30 बजे तक फोन पर अपनी परेशानी बता सकता है। सरकार उसकी मदद के लिए तुरंत हाजिर होगी।