37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

बड़ी खबर: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर 1 की मौत

खरड़ (ACN): इस समय खरड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां के कौंसिल के अधीन पड़ते गांव भागोमाजरा की सरपंच कॉलोनी में गत रात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों पर फायरिंग हुई। इस दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरे की मौके पर मौत हो गई। घायल छात्र को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

इस बात की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने घायल छात्र के बयानों को लेकर आज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें, छात्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घंडूआ में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करता है। उसका नाम परनीत है।

छात्र ने दिया बयान

इस बारे में बयान देते परनीत निवासी जिला सोलन के बताया कि वह सरपंच कॉलोनी के नजदीक पी.जी. में रहने वाला छात्र है। वह गत रात 11 बजे के नजदीक सरपंच कॉलोनी में अपने दोस्तों को मिलने गया था। इस दौरान 2 दोस्त खाना लेने गए। मगर वह और अनुज ड्राइंग रूम में बैठकर उनका इंतजार करने लगे। 10 मिनट के बाद यानी 11.10 बजे घर की बैल बजी। जब उन्होंने कुंडी खोली तो 2 नकाबपोश युवक वहां आए। एक ने अपनी डब से पिस्तौल निकाल कर अनुज पर 6-7 बार फायरिंग की। इसमें से 1 गोली परनीत को लगने से वह घायल हो गया। उसके बाद वे नकाबपोश फरार हो गए।

आरोपी की तलाश में पुलिस

इसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया गया। परनीत को इलाज के लिए पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भेजा गया। मगर डॉक्टरों ने अनुज को मृत ऐलान कर दिया। दूसरी ओर अनुज के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बी-टेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वहीं खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. हरजिंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles