40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

इतने दिनों की रिमांड पर पंजाब का यह IAS अधिकारी

चंडीगढ़ (ACN): इस समय आरोपी आई.ए.एस. अधिकारी संजय पोपली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें गत दिवस 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड में लिया है।

किया गया अदालत में पेश

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि संजय को पुलिस थाना विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वायड-1 पंजाब मोहाली में दर्ज हुई FIR में प्रोडक्शन वारंट पाने के बाद बीते दिन चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान कोर्ट ने आरोपी आई.ए.एस. को 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा था। बता दें, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आरोपी पर कानून की धारा7, 7ए, व आई.पी.सी. धारा 120-बी दर्ज है। इसी के साथ इन्हें अन्य केस में केंद्रीय जेल पटियाला में न्यायिक रिमांड पर रखा गया था।

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles