40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पंजाब के इस शहर में दिखा बाढ़ का कहर, गुस्से में आए लोगों ने कहा…

पंजाब (ACN): इस समय पंजाब के मानसा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि घग्गर के बढ़े जलस्तर के चलते कई इलाकों में पानी भर आया है। पानी के तेज बहाव के कारण सरदूलगढ़ अनाज मंडी की दीवार भी टूट गई। इसके कारण अनाज का भारी मात्रा में नुकसान हो गया।

शहर के अंदर घुसा पानी

वहीं बाढ़ का कहर शहर में भी देखने को मिल रहा है। पानी का बहाव शहर में तेजी से बढ़ा। इसके कारण शहरवासियों के चेहरे पर गुस्से की लकीरें बन आई है। लोगों का कहना है कि कोई भी उनकी मदद के लिए सामने नहीं आ रहा है। इसी के साथ उनकी इस हालात का जिम्मेदार मान सरकार ही है।

नहीं मिल रही कोई सहायता

इस समय शहर के लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। वे खुद ही ट्रैक्टर की सहायता से पानी निकालने में मजबूर हो गए हैं। इस समय सरकार को उनका साथ देना चाहिए। मगर शहरवासी खुद एक-दूसरे से मिलकर इस समस्या से निपटने का काम कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles