पंजाब (ACN): बीते कुछ समय में राज्यभर के लोगों को तेज बारिश व बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पंजाब के सीएम मान ने राज्य में आ रहे पानी की खासतौर पर खबर ले रहे हैं। इसके लिए सीएम मान ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानकारी दी।
ट्वीट कर सीएम मान ने लिखा
सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा कि सरदूलगढ़ से पठानकोट तक राज्य के पानी के हालातों पर वे खुद निगरानी रख रहे हैं। प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं और लोग द्वारा जरूरतमंदों की मदद करने का काम काबिले तारीफ है… इसी के साथ उन्होंने लिखा कि सरकार हर हाल में लोगों का साथ देती रहेगी।
ਸਰਦੂਲਗੜ ਤੋਂ ਪਠਾਨਕੋਟ ਤੱਕ ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਤੇ ਮੈਂ ਖੁਦ ਪਲ ਪਲ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹਾਂ..ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ,ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਲੋਕ ਮਿਲਕੇ ਜੋ ਲੋੜਬੰਦਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਉਹ ਬਹੁਤ ਹੀ ਕਾਬਿਲੇ ਤਾਰੀਫ ਹੈ..ਸਰਕਾਰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਰਹੇਗੀ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 20, 2023
इससे पहले सीएम मान किया था यह ऐलान
जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले सीएम मान ने पंजाबवासियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि पंजाबभर में तेज व लगातार हो रही बरसात से होने वाले नुकसान का जायजा पंजाब सरकार भरेगी। उन्होंने कहा था कि सरकार का फर्ज है कि वे इस मुश्किल घड़ी में पंजाबवासियों का साथ दें। ऐसे में पंजाब सरकार लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेगी।