चंडीगढ़ (ACN): देशभर में मौसम अभी भी बदलता जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ को आने वाले समय के लिए अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि 21 से 24 जुलाई तक इन राज्यों में बरसात का सामना करना पड़ सकता है।
बीते दिन दर्ज किया इतना तापमान
जानकारी के लिए बता दें, बीते दिन 36.9 डिग्री सैल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 1 जून से अभी तक 734.1 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। यह सीजनल बरसात से करीब 126% से अधिक दर्ज की गई।
आने वाले समय में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
शुक्रवार को भी बरसात होने की आशंका है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। शनिवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री हो सकता है। रविवार को भी बारिश आने के आसार है। इसके लिए अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 सैल्सियस रहने की आशंका है।