37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

कांग्रेस को फिर लगा झटका, अब इस पूर्व विधायक ने भाजपा में मारी एंट्री

पंजाब (ACN): इस समय पंजाब कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के पूर्व विधायक अश्वनी सेखनी ने कांग्रेसी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, उनके भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आ रही है।

भाजपा के प्रधान ने करवाई पार्टी ज्वाइन

बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में पुराने साथी शामिल हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें, सेखड़ी बटाला में 3 बार विधायक का पद संभाल चुके हैं। वहीं कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और जयवीर शेरगिल के बाद अब अश्वनी सेखड़ी ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन की है।

इसलिए सेखड़ी ने लिया फैसला

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस से नाराज होकर सेखड़ी ने ऐसा फैसला लिया है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने कहा कि वे अपनी विचारधारा से भटक चुके हैं। कांग्रेस निजी हितों के लिए आप पार्टी के साथ गठबंधन कर रहे हैं। कांग्रेस में हर कोई कुर्सी के पीछे भाग रहा है। ऐसे में वहां हर कोई पैसों के पीछे है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles