एसीएन
नरेन्द्र मोदी सरकार ने 1 अक्तूबर को यहां देश को 5 जी. सर्विस तोहफे में दी । वहीं उन्होंने कमर्शियल गैस को लेकर बड़ी राहत दी है उन्होंने दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 25.50 रूपये सस्ता कर दिया है।
इंडियन ऑयल की कीमत अधिसूचना के अनुसार घटी हुई कीमत आज से लागू होगी व्यावसायिक उपयोग के लिए 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,885 रुपए के बजाय 1,859 रुपए होगी।
कोलकाता में इसकी कीमत 1,995.50 रुपए के बजाय 1,959 रुपए, मुंबई में 1,844 रुपए के बजाय 1,811.50 रुपए और चेन्नई में 2,045 रुपये के बजाय 2,009.50 रुपए होगी। 1 सितंबर 2022 को भी कीमतों में कमी की गई थी। इससे पहले 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों में छह जुलाई को संशोधन किया गया था। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी रहीं।