40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

डी.जी.पी यादव ने गैंगस्टर फरार होने के मामले में सी.आई.ए इंचार्ज मानसा को किया गिरफ्तार, सस्पैंड ,डिसमिस की प्रक्रिया जारी

एसीएन

मानसा सी.आई.ए  की गिरफ्त  में गैंगस्टर लारेंस विशनोई के गुर्गे  गैंगस्टर टीनू फरार होने से सारे पंजाब में पुलिस प्रशासन पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई है। टीनू को मशहूर गायक सिद्धू मुसेवाला कत्ल कांड में पकड़ा गया था । पुलिस उसे रात के समय एक प्राइवेट गाड़ी में रेड पर लेकर जा रही थी जिस दौरान वह फरार हो गया। दीपक टीनू को कपूरथला पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आई थी। वहीं उसके फरार होने को लेकर सी.आई.ए इंचार्ज मानसा को डी.जी.पी के आदेशों के बादा धारा 311 के तहत गिरफ्तार कर लिया व सस्पैंड कर दिया गया है। वहीं  डिसमिस की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरी आैर  राजनैतिक पार्टियों द्वारा भी सरकार एवं पुलिस प्रशासन पर तंज कसने शुरू कर दिये हैं।

फरार गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पुलिस ने  ने पंजाब के बॉर्डरों को सील कर दिया है। पुलिस द्वारा हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ के बॉर्डर सील किए गए है। इस मामले को लेकर ए.जी.टी.एफ. के ए.आई.जी. गुरमीत सिंह मानसा -पहुंचे हैं। वहीं हरियाणा व आसपास के राज्यों में टीमें रवाना हो गई हैं।

मुसेवाला की माता चरण कौर  ने पुलिस एवं सरकार को कोसते हुए कहा कि सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिला है पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। इससे पहले भी कई बार उनके द्वारा पुलिस एवं सरकार को निशाने पर रखा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सिद्धू को न्याय दिलाने के लिए पंजाब के हर जिले में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके लिए वे एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी करेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतना समय बीत जाने के बाद भी सिद्धू के असली हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से कई लोगों के नाम पुलिस में दर्ज करवाए गए थे लेकिन पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles