40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

भगवंत मान सरकार ने पंजाब के किसानों के साथ किया धोखा: जीवन गुप्ता

 

एसीएन ,चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि राज्य की जनता और किसानों से झूठे वादे कर आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने में तो सफल रही है, लेकिन जनता और किसानों को दी गई गारंटियों को पूरा करने से भाग रही है। पिछले छह महीने से भगवंत मान सरकार से तंग आ चुके किसानों का भी इस फर्जी भगवंत मान सरकार से भरोसा उठ चुका है और अब किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के सामने पक्का धरना शुरू कर दिया गया है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में सत्ता में आने से पहले भगवंत मान और केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए थे, उनमें से एक किसानों से भी बड़ा वादा किया था, कि आप सरकार बनने के बाद वो पराली के निस्तारण के साथ-साथ उसका मुआवजा भी देंगें। लेकिन छह महीने बाद, जब पराली के निस्तारण का समय आया तो ना आप सरकार ने इसका कोई उपचार दिया और ना ही कोई सुझाव। किसानों को मुआवजा देना तो दूर, उल्टा पंजाब सरकार के आदेश पर पटवारियों द्वारा पराली जलाने वाले किसानों की भूमि पर लाल रेखाएं खींची जा रही हैं, जिससे किसान न तो अपनी जमीन बेच सकेंगे और न ही अपनी जमीन पर कर्ज ले सकेंगे। खुद को किसानों की हितैषी कहने वाली भगवंत मान सरकार किसानों के साथ इस तरह धोखा देगी, किसानों ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा। आप सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ किसानों के साथ ही नहीं हुआ है, आप सरकार ने पंजाब की बहनों, बेरोजगार युवाओं, सरकारी संस्थानों में कार्यरत्त कच्चे और अनुबंधित कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य लोगों के साथ भी ऐसा किया है। भगवंत मान ने पंजाब और पंजाब की जनता को राम भरोसे छोड़कर खुद दूसरे राज्यों की सैर कर रहे हैं। पंजाब सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन अपने खर्चे के लिए पैसा है। आम आदमी पार्टी इसका इस्तेमाल अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए कर रही है। भगवंत मान सरकार से दु:खी होकर आज पंजाब के कई सरकारी विभागों के कर्मचारी सप्ताह भर की हड़ताल पर चले गए हैं, ऐसे में इसका खामियाजा पंजाब की जनता को भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles