40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

डॉ. बलदेव प्रकाश शालिवान का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत : सुरेश महाजन

डॉ. बलदेव प्रकाश शालिवान का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत : सुरेश महाज

 

सुरेश महाजन के नेतृत्व में भाजपाईयों ने डॉ. शालिवान को उनके 100वें जन्मदिवस पर की पुष्पांजली भेंट।

 

एएसीएन, : 26 अक्तूबर

, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व आल इंडिया उपाध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. बलदेव प्रकाश शालिवान जी के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा अमृतसर अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में सर्किट हाऊस चौके में लगे उनके स्टैचू के समक्ष पुष्पांजली समारोह आयोजित किया गया। इस पुष्पांजली समागम में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. शालिवान जी को अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सुरेश महाजन ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष स्वर्गीय डॉ. बलदेव प्रकाश शालिवान जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. बलदेव प्रकाश शालिवान जी का जन्म 1922 में जिला जालंधर की तहसील बिलगां में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा अमृतसर से ग्रहण की। डॉ. साहिब का जीवन बहुत ही सादा व ईमानदारी से भरपूर था। डॉ. साहिब जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वह जनसंघ के पंजाब के अध्यक्ष रहे। वह भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे। वह 1977 में जनता पार्टी की तरफ से अमृतसर लोकसभा सीट से विजयी होकर लोकसभा सांसद बने। आंतकवाद के काले दौर में उन्होंने आंतकवाद के विरुद्ध पुरजोर आवाज़ उठाते हुए संघर्ष किया। कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा देश में जबरन लगाऐ गए आपातकाल के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आंतकियों ने उन पर कई बार जानलेवा हमले भी किए जिसमें वो जख्मी भी हुए। उन्होंने जनसंघ तथा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पंजाब विधानसभा चुनावों में कई बार जीत हासिल की। वह पंजाब सरकार में वित्तमंत्री भी रहे। उन्होंने पार्टी द्वारा तत्कालीन किए गए हर संघर्ष व आन्दोलन में सक्रिय भाग लिया। वह पंजाब की राजनीति का एक जाना-माना व प्रख्यात चेहरे थे। डॉ. साहिब उत्तर प्रदेश से नामित होकर राज्यसभा सदस्य भी रहे। डॉ. शालिवान का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। सुरेश महाजन ने सभी को डॉ. शालिवान द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, स्वर्गीय डॉ. बलदेव प्रकाश शालिवान के सपुत्र राजीव शालिवान, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर पिंटू, पार्षद अरविन्द शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, डॉ. हरविंदर सिंह संधू, जिला सचिव राजीव शर्मा डिम्पी, विनोद नंदा, सतपाल डोगरा, मंडल अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, सुधीर श्रीधर, रोमी चोपड़ा, वरिंदर भट्टी, रमन शर्मा, तरुण अरोड़ा, रमन छेर्रहाटा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles