एसीएन
, भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के जिला उपाध्यक्ष व पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज कुमार अमित के नेतृत्व में भाजपा के पुतलीघर मंडल से कई टकसाली कांग्रेसी कार्यकर्त्ता अपने परिवारों सहित भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हो गए। रानी का बाग़ स्थित सी. डी. मेहरा के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई गई। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन तथा सीनियर भाजपा नेता डॉ. राज कुमार वेरका विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने सभी को पार्टी का सिरोपा देकर भाजपा परिवार में शामिल करवाया।
सुरेश महाजन तथा डॉ. राज कुमार वेरका ने इस अवसर पर भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। यह सभी केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा देशहित्त में लिए गए ठोस निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। यह सभी पार्टी की विचारधारा तथा पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कुमार अमित ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में कांग्रेस के टकसाली कार्यकर्ता नितिन मेहरा, विशाल कुंद्रा, रक्षक कुंद्रा, विराट कुंद्रा, तुषार मेहरा, गगन शर्मा, कृष्णा मेहरा तथा अमन शर्मा आदि अपने परिवारों सहित भाजपा में शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर भाजपा परिवार में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, महामंत्री गोरा रंधावा, स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक तरुण अरोड़ा, मेडिकल सैल के जिला संयोजक राजन मेहरा तथा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता आदि उपस्थित थे।