32.5 C
Amritsar
Thursday, June 19, 2025
spot_img

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से पंजाब में गठबंधन की कोई संभावना नहीं: अश्वनी शर्मा 

अकाली दल के नेता अपनी पार्टी का फ़िक्र करें, भारतीय जनता पार्टी की फ़िक्र करने की उन्हें कोई जरुरत नहीं: अश्वनी शर्मा

 

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से पंजाब में गठबंधन की कोई संभावना नहीं: अश्वनी शर्मा

 

चंडीगढ़: 17 नवंबर ( आनंद), पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन होने के शिअद नेताओं द्वारा किए जा रहे झूठे प्रचार पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाजपा पंजाब का स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से पंजाब में गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। शिरोमणि अकाली दल के कुछ नेता पंजाब में अपनी साख बचाने के लिए झूठी बयानबाजी करके राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में जब शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया गया था, तब यह राज्य की जरूरत थी और राज्य के हालातों को मद्देनजर तथा पंजाब के हिन्दू-सिख भाईचारे को ताकत देने के लिए मुख्य रख कर भाजपा ने घाटे का सौदा किया था। यह राजनीतिक गठबंधन नहीं बल्कि समाजिक गठबंधन था। लेकिन आज पंजाब की जरूरतें बदल गई हैं। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल हो या कांग्रेस, जनता में इनका रुझान घटा ही नहीं बल्कि लोगों ने इन्हें नकार दिया है। पंजाब में आज जो वर्तमान सरकार है और जिस तरह से पिछले सात महीने से उनका शासन चल रहा है, उससे भी जनता बहुत दुःखी है। मौजूदा पंजाब सरकार के शासन में राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। गैंगस्टर राज चल रहा है। जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आज पंजाब की जनता भारतीय जनता पार्टी को राज्य में एक विकल्प तथा जरूरत के रूप में देख रहे हैं। जनता की विकास, समरसता, भाईचारे, कानून-व्यवस्था आदि को लेकर जो आकाक्षाएं व इच्छाएं हैं, उन्हें देखते हुए जनता को लगता है कि भारतीय जनता पार्टी उस पर खरा उतरेगी।

अश्वनी शर्मा ने एक कहावत ‘जिन्ना नहाता ओना पुन्न’ का उदहारण देते कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शिरोमणि अकाली दल के साथ जितना भी गठबंधन चला वो अच्छा रहा। लेकिन अब जनता की नजर और सोच के अनुसार पंजाब में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत विपक्ष के रोप्प में उभर कर सामने आ रही है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी व अन्य पार्टियों का पंजाब में अगर कोई विकल्प बन सकता है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा का शिरोमणि अकाली दल के साथ कोई गठबंधन होने वाला नहीं है।

अश्वनी शर्मा ने अकाली दल के नेताओं को जनता को गुमराह करना बंद करने की सलाह देते हुए कहा कि अकाली दल के नेता अपनी पार्टी का फ़िक्र करें, भारतीय जनता पार्टी की फ़िक्र करने की उन्हें कोई जरुरत नहीं है, क्यूँकि भारतीय जनता पार्टी ने अपना रास्ता चुन लिया है। जनता को अपना रास्ता खुद चुनने दो कि लोगों ने किसके साथ चलना है। जनता को भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो रुझान व प्यार है उससे अह बात स्पष्ट है कि जनता ने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को आगामी विकल्प के रूप में चुन लिया है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles